Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करेगी एआईएमआईएम

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को अपनी पार्टी का समर्थन देने का ऐलान किया। ओवैसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि "तेलंगाना सीएमओ" ने उनसे बात की और नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में रेड्डी की उम्मीदवारी का समर्थन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, "तेलंगाना सीएमओ ने आज मुझसे बात की और अनुरोध किया कि हम उपराष्ट्रपति चुनाव में न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करें।

एआईएमआईएम न्यायमूर्ति रेड्डी को अपना समर्थन देगी जो हैदराबाद के हैं और सम्मानित न्यायविद हैं। हैदराबाद के सांसद ने कहा कि उन्होंने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रेड्डी से बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। ओवैसी लोकसभा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का प्रतिनिधित्व करते हैं।