Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

NDA के साथ गठबंधन खत्म होने पर AIADMK ने जताई खुशी, जारी किए पोस्टर

कोयंबटूर में एआईएडीएमके कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बीजेपी से अलग होने की तारीफ करते हुए पोस्टर लगाए हैं। इसमें दावा किया गया है कि पार्टी 2024 के चुनावों में सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

पोस्टरों में "कूटानी मुदिवु सरवेदी" (गठबंधन का अंत हमारे लिए अच्छी खबर है) और "इनिधान अधिराडी" (कार्रवाई अब शुरू होती है) जैसे नारे लिखे हैं। ये पोस्टर शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए हैं।

तमिलनाडु की प्रमुख विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके पिछले महीने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन से बाहर हो गई थी। एआईएडीएमके ने कहा था कि वे 2024 लोकसभा चुनावों में एक अलग गठबंधन का नेतृत्व करेगी।