Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

एडीए ने सील की तीन इमारत, मोबाइल टावर का भी काम रोका

 

आगरा में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आगरा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को तीन जगह अवैध निर्माण पर सील लगाई। लोहामंडी वार्ड के लक्ष्मी नगर, लखनपुर में अजय गौड़ के अवैध निर्माण को सील कर दिया गया, वहीं शास्त्रीपुरम सेक्टर सी-2 के बी-122 में बने भवन की छत पर लगाए गए मोबाइल टावर को सील कर दिया गया।

 

प्रवर्तन प्रभारी ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों ने मोबाइल टावर के अवैध रूप से लगाने की शिकायत की थी, जिस पर नोटिस दिया गया। शुक्रवार को सचल दस्ते के सहयोग से छत पर लगे अवैध मोबाइल टावर को सील कर दिया गया। प्रवर्तन दल ने हरिपर्वत वार्ड के देवनगर में प्लॉट नंबर 67 में कमलेश अरोरा पत्नी राधेला,ल अरोरा के स्वीकृत मानचित्र से अलग किए गए निर्माण को सील कर दिया।