Breaking News

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, JMM ने EC को पत्र लिख जताई 'हॉर्स ट्रेडिंग' की आशंका     |   तमिलनाडु में वरिष्ठ IPS अधिकारियों का फेरबदल, टीएस अन्बू ADGP लॉ & ऑडर नियुक्त     |   JK: रोपवे रुकने से हवा में अटके 200 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, रेस्क्यू जारी     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली में कामराज लेन स्थित बंगला नंबर 6 आवंटित     |  

पटना के सरकारी शेल्टर होम में फूड पॉइजनिंग, एक महिला और दो बच्चियों की मौत

Bihar: पटना में एक सरकारी आश्रय गृह में खराब खाना खाने से एक महिला और दो बच्चियों की मौत हो गई। अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी। पटना में दिव्यांग महिलाओं के लिए बने शेल्टर होम में नाश्ता करने के बाद कम से कम 12 दूसरी महिलाओं की तबीयत भी खराब हो गई, जिसके बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सात नवंबर को नाश्ता खाने के बाद वे बीमार पड़ गईं। इस दौरान एक महिला की उसी दिन मौत हो गई। 10 नवंबर को नौ साल की लड़की की और बुधवार को 12 साल की लड़की की मौत हो गई। आश्रय गृह का संचालन समाज कल्याण विभाग करता है। 

विभाग के अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि नाश्ते में इस्तेमाल की गई कुछ सामग्री खराब गुणवत्ता की थी। डीएम ने कहा कि मामले में हाई लेवल जांच के आदेश दिए गए हैं और खराब भोजन परोसने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।