Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

नकदी मामले में रिहा हुईं पूर्व जज निर्मल यादव, बोली- ये बहुत बड़ी राहत, लेकिन मैंने काफी कुछ सहा

Chandigarh: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) निर्मल यादव को 2008 के न्यायाधीश के दरवाजे पर नकदी मामले में शनिवार को विशेष सीबीआई अदालत ने बरी कर दिया गया। उन्होंने इस फैसले को अपने लिए "बड़ी राहत" बताया। 

यादव ने कहा, "ये बहुत बड़ी राहत है, ये जादुई शब्द है 'बरी'। ये एक लंबा इंतजार था, 17 साल। मेरे बचाव पक्ष के वकील विशाल गर्ग ने मुझे कभी परेशान नहीं किया। हालांकि मुझे अदालत से छूट मिल गई थी, लेकिन फिर भी मैं उन्हें परेशान करती था कि क्या हुआ...? ये एक बहुत लंबी प्रक्रिया थी। रिटायरमेंट के बाद और रिटायरमेंट से पहले भी मुझे अपने जीवन से काफी उम्मीदें थीं।"

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि जस्टिस यशवंत वर्मा के साथ ऐसा हुआ है जो आउटहाउस में पैसे लगाएंगे? पता नहीं क्या है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बहुत सही कहा है कि वे एफआईआर दर्ज नहीं करेंगे, वे सिर्फ ये पता लगाएंगे कि क्या हुआ और आप कभी नहीं जानते कि उस मामले में क्या हुआ। मीडिया में इसे इतना दिखाया गया है कि ऐसा लगता है कि कुछ पीठासीन अधिकारी पर दबाव हो सकता है, देखते हैं क्या होता है।"