Breaking News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 सितंबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे     |   दिल्ली: PM मोदी के जन्मदिन पर कर्तव्य पथ पर कल एक लाख दिए जलाए जाएंगे     |   दिल्ली: पीएम मोदी कल सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे     |   साल 2024 के लिए एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड     |   छत्तीसगढ़: झीरम घाटी नक्सली हमले में 13 साल बाद फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा     |  

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए दो विज्ञापन जारी किए हैं। इनमें सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी, सहायक अध्यापक शहरी और प्रवक्ता (PGT) के पद शामिल हैं।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार, भर्ती के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी के 897 पद, बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक शहरी के 11,508 पद और माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता (PGT) के 2,607 पद भरे जाएंगे।

15,012 पदों पर होगी भर्ती

दोनों विज्ञापनों के माध्यम से कुल 15,012 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा।

  • सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी: 897 पद

  • सहायक अध्यापक शहरी: 11,508 पद

  • प्रवक्ता संवर्ग (PGT): 2,607 पद

सहायक अध्यापक की दोनों श्रेणियों में कुल 12,405 पद हैं, जबकि PGT के लिए 2,607 पद निर्धारित किए गए हैं। सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी और सहायक अध्यापक शहरी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

विवरण

तारीख

विज्ञापन जारी

15 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू

16 सितंबर 2026

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

15 अक्टूबर 2026

आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि

19 अक्टूबर 2026

प्रस्तावित लिखित परीक्षा

3 और 4 दिसंबर 2026

इस भर्ती के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा विभाग के 897 सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी और बेसिक शिक्षा विभाग के 11,508 सहायक अध्यापक शहरी पदों पर चयन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2,607 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 सितंबर 2026 से शुरू होंगे।

विवरण

तारीख

ऑनलाइन आवेदन शुरू

18 सितंबर 2026

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

17 अक्टूबर 2026

आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि

21 अक्टूबर 2026

प्रस्तावित परीक्षा

15 और 16 दिसंबर 2026

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की है। संबंधित पदों के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका ध्यान से पढ़ने की अपील की है। उम्मीदवारों को अपनी पात्रता और जरूरी शैक्षणिक योग्यता की जांच करने के बाद ही आवेदन करना चाहिए। भर्ती से संबंधित विज्ञापन, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।