Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

लखनऊ में चार दिन की बारिश के बाद जर्जर मकान ढहा, सड़क पर मलबा गिरने से रास्ता बंद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार चार दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद एक जर्जर मकान अचानक ढह गया। मकान का मलबा आसपास के घरों पर भी गिरा और सड़क पर फैल गया, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मकान काफी पुराना और जर्जर था। वहां रहने वाले लोगों को पहले ही मकान की स्थिति को लेकर चेतावनी दी गई थी। इसी वजह से हादसे के समय मकान खाली था।

आधी रात को ढहा मकान

स्थानीय निवासी ताज ने बताया कि मकान सोमवार रात करीब 12:30 बजे ढहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और पार्षद मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि बिजली आपूर्ति काटने के लिए विभाग के किसी कर्मचारी के आने की बात कही गई थी, लेकिन काफी समय बाद भी कोई नहीं पहुंचा। एक अन्य स्थानीय निवासी शाहबे आलम ने बताया कि मकान के सामने उनका घर है और मलबे के कारण रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। इलाके में छोटे बच्चे भी रहते हैं, लेकिन हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

सड़क पर जमा मलबे से परेशानी

मकान गिरने के बाद उसका मलबा सड़क पर फैल गया है। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबा हटाने और बिजली आपूर्ति को लेकर अभी कार्रवाई का इंतजार है।

लखनऊ में बाइक में भी लगी आग

इससे पहले सोमवार को लखनऊ के 1050 चौराहे के पास एक मोटरसाइकिल में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल बाइक में आग लगने के कारण और किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।