Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

CM धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित, चारधाम यात्रा के सफल संचालन पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी एवं प्रसिद्ध निशानेबाज, पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से देश एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, राम सिंह केड़ा, मदन कौशिक, खजान दास, प्रदीप बत्रा, गणेश जोशी भी मौजूद रहे। कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा उच्च और राज्य के प्रमुख विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति के साथ साथ चारधाम यात्रा के सफल संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा पर भी चर्चा हुई।