Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

आंध्र प्रदेश में डिजिटल क्रांति की बड़ी पहल, विशाखापत्तनम में गूगल के 15 अरब डॉलर के AI डेटा सेंटर की शुरुआत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम के पास गूगल के 15 अरब अमेरिकी डॉलर के कृत्रिम मेधा (एआई) डेटा सेंटर की मंगलवार को आधारशिला रखी। एक गीगावाट क्षमता वाला ये डेटा सेंटर भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे के विकास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, ये देश के सबसे बड़े एआई डेटा सेंटर में से एक होगा और उन्नत एआई क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े पैमाने पर डेटा भंडारण क्षमता प्रदान करेगा। यह डेटा सेंटर तारलुवाड़ा, अदाविवरम और रामबिल्ली गांवों में करीब 600 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा।

इसमें अन्य निजी भागीदार भी शामिल होंगे और इसका उद्देश्य राज्य में बहु-गीगावाट डिजिटल परिवेश विकसित करना है। राज्य सरकार ने दीर्घकालिक योजना के तहत करीब 6.5 गीगावाट क्षमता वाला डिजिटल परिवेश विकसित करने का लक्ष्य रखा है ताकि आंध्र प्रदेश को एक प्रमुख डेटा केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।