Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

दिल्ली में भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की 8वीं बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

दिल्ली में भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की 8वीं बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो शामिल हुए। बैठक के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच राजनीति, रक्षा और सुरक्षा, समुद्री व्यापार एवं निवेश, स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स, खाद्य सुरक्षा, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में व्यापक चर्चा की जाएगी। उन्होंने इन क्षेत्रों में सहयोग को नई गति देने की उम्मीद जताई।

वहीं इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जकार्ता यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह बैठक सफल रहेगी और इसके कई सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने भारत सरकार की ओर से मिले शानदार आतिथ्य के लिए आभार भी व्यक्त किया।सुगियोनो ने कहा कि उन्हें नई दिल्ली आना हमेशा अच्छा लगता है और वे यहां दोबारा आने का कोई न कोई अवसर तलाशते रहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस यात्रा और बैठक से भारत और इंडोनेशिया के रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे।