Breaking News

हैदराबाद से बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता ने लगाया वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप     |   महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए     |   लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.32% मतदान     |   ग्वालियर में रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मारी, बिजली का तार लगाने को लेकर हुआ था विवाद     |   सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे घोषित किए     |  

श्रीलंका से भारत तक तैरने की कोशिश कर रहे बेंगलुरु के 78 साल के व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

बेंगलुरू के 78 साल के गोपाल राव की श्रीलंका में हो रही रिले तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। तैराकी प्रतियोगिता थलाईमन्नार से रामेश्वरम के धनुषकोडी तक होने वाली थी। 

राव उन 31 तैराकों के ग्रुप का हिस्सा थे, जो इस कठिन कोशिश में लगे थे, जिसमें श्रीलंका से भारत तक, पाक जलसंधि में तैरना शामिल था। पाक जलसंधि (पाक जलडमरूमध्य) भारत के तमिलनाडु राज्य और श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के जाफना जिले के बीच में मौजूद एक जलसंधि है।

यह समूह 22 अप्रैल को नाव से रामेश्वरम से रवाना हुआ था और उसी दिन श्रीलंका पहुंचा था। 23 अप्रैल को उन्होंने थलाईमन्नार से धनुषकोडी की ओर तैराकी शुरू की थी। इसी दौरान राव को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। उनके शव को रामेश्वरम सरकारी अस्पताल लाया गया।