Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

यमुना में नहाते समय 6 बच्चे डूबे, 3 की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

आगरा के बल्केश्वर मंदिर के सामने यमुना नदी में नहाने गए 6 बच्चे डूब गए। हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे की तलाश जारी है। घटना कमला नगर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, एत्माद्दौला के विद्यापुरम निवासी सौरभ की बेटी नित्या का जन्मदिन था। इसमें रिश्तेदारी से कुछ बच्चे आए हुए थे। दोपहर में सभी बच्चे बल्केश्वर मंदिर के सामने यमुना नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से 6 बच्चे डूबने लगे।

डूबने वालों में महक (19), अंशु (20), कान्हा (22) निवासी कुंजनपुर थाना सादाबाद, हाथरस, रिया (17) निवासी तारसी थाना हाईवे, मथुरा, काजल (17) निवासी विद्यापुरम एत्माद्दौला और विक्की (11) शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से महक, रिया, कान्हा, काजल और अंशु को नदी से बाहर निकाल लिया गया। इनमें काजल और अंशु सुरक्षित हैं। जबकि महक, कान्हा और रिया को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। वहीं, 11 वर्षीय विक्की की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। 

संध्या ने बताया कि हम लोग सुबह 9 बजे छह लोग आए थे। हम दूसरी तरफ नहा रहे थे। मेरी मौसी के लड़के का साला कान्हा ने हमे बाहर खींच लिया। मेरा भाई विक्की और रिया दीदी डूब गईं। मौसी की लड़की काजल भी बचाने आई। वह भी डूबने लगी। मगर वह बचकर किनारे आई और मैंने उसे बाहर खींच लिया।