Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

खराब मौसम के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर 6 विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग

देश की राजधानी दिल्ली में खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते कई उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। इसी बीच सुरक्षा के मद्देनजर 6 विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कराई गई। मुंबई से दिल्ली जा रही एक फ्लाइट को भी खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके बाद विमान को डायवर्ट कर लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। इसके अलावा अन्य विमानों को भी मौसम खराब होने के चलते लखनऊ भेजा गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार सभी विमानों की लैंडिंग सुरक्षित तरीके से कराई गई और यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। मौसम सामान्य होने के बाद विमानों को उनके निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना करने की प्रक्रिया शुरू की गई। दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम, तेज आंधी और बारिश के कारण हवाई सेवाओं पर असर देखने को मिला, जिससे कई उड़ानों में देरी और रूट डायवर्जन की स्थिति बनी रही।