Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

लातेहार में 5 कांवड़ियों की करंट लगने से मौत

झारखंड के लातेहार जिले में पांच कांवड़ यात्रियों की करंट लगने से मौत हो गई और तीन घायल हो गए। ये हादसा बालूमाथ थाना क्षेत्र के टम टम टोला में सुबह करीब तीन बजे हुआ। तीर्थयात्री देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।