Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

5 दिवसीय चेनाब पुस्तक मेला, साहित्यिक महोत्सव शुरू

साहित्य और स्थानीय कला को एक साथ लाने के लिए जम्मू कश्मीर के डोडा में कल चिनाब पुस्तक मेले और साहित्य महोत्सव की शुरुआत हुई। पांच दिनों की इस नुमाइश में कई तरह की पुस्तकों के साथ स्थानीय कलाकारों के शिल्प को भी शामिल किया गया है।

कार्यक्रम का उद्घाटन डोडा के उपायुक्त की मौजूदगी में किया गया। उन्होंने इस दौरान कहा कि किताबें युवाओं को बेहतर जीवन का रास्ता दिखाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

इस दौरान नुमाइश में शिरकत कर रहे लेखकों और दर्शकों ने भी अपनी राय रखी।
महोत्सव में आए कलाकारों ने कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए। पुस्तक मेले में भद्रवाह जिला जेल के कैदियों के बनाए प्रोडेक्ट को भी प्रदर्शित किया गया।

आयोजकों के मुताबिक चिनाब पुस्तक मेले और साहित्य महोत्सव का मकसद पढ़ाई के साथ स्थानीय शिल्प कला को बढावा देना है। आयोजकों ने इस कार्यक्रम को हर साल आयोजित करने की योजना बनाई है। उन्हें उम्मीद है कि ये डोडा के लोगों के लिए स्थायी सांस्कृतिक कार्यक्रम बन जाएगा।