Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

5 की मौत, 500 घर डूबे, कर्नाटक में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण और चिक्कबल्लापुर जिलों में हुई भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात बाधित हुआ और लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, डोड्डाबल्लापुर, देवनहल्ली, होसकोटे, चिंतामणि और बागेपल्ली सहित कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया। इसके कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और दैनिक आवागमन प्रभावित हुआ।

निचले इलाकों में कई घरों में पानी घुस गया, जिससे स्थानीय निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश की संभावना है। कर्नाटक में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। उन्होंने कहा, "केरल के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर भारत में भी कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।"

दिल्ली-एनसीआर के बारे में उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके मद्देनजर दिल्ली के लिए अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्म रातों (Warm Night) की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण लू की स्थिति बन सकती है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।