Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में 4 वाहन चोर गिरफ्तार, 11 बाइक और हथियार बरामद

मुजफ्फरनगर के थाना ककरौली क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुठभेड़ में 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। ढांसरी जाने वाले रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों को रोका। बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मोटरसाइकिल फिसल गई। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मनीष गोली लगने से घायल हो गया, जबकि बाकी साथियों मोनू, कपिल और प्रदीप को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के कब्जे से तमंचा, खोखा, कारतूस, 11 मोटरसाइकिल, वाहनों के पार्ट्स आदि बरामद हुए। ये गिरोह वाहन चोरी कर पार्ट्स को दिल्ली-राज्यों में बेचता था।