Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

MP: BSF में शामिल हुए 490 जवान, इंदौर के ट्रेनिंग सेंटर में हुई पासिंग आउट परेड

देश की सरहदों की हिफाजत की शपथ के साथ सोमवार को 490 नए जवान बीएसएफ में शामिल हुए। इंदौर के ट्रेनिंग सेंटर में सोमवार को इनकी पासिंग आउट परेड हुई। रायपुर में मौजूद बीएसएफ के कमांड हेटक्वार्टर (स्पेशल ऑपरेशन्स) के स्पेशल डीजी रामप्रसाद मीना ने बतौर मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इसके बाद इन जवानों को औपचारिक रूप से बीएसएफ में शामिल किया गया।

मीना ने अपने संबोधन में नए जवानों को हिदायत देते हुए कहा कि वे पूरी तरह सजग रहकर अपने कर्तव्य का पालन करें और खाली वक्त में मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें। 44 हफ्ते की कड़ी ट्रेनिंग के बाद बीएसएफ में शामिल होने वाले 490 जवानों में से एक त्रिपुरा का, छह बिहार के और 483 झारखंड के रहने वाले हैं।

ट्रेनिंग के दौरान पूरे बैच में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल करने वाले बीएसएफ जवान गंगाधर सिंह ने कहा, ‘‘मेरा बचपन से सपना था कि मुझे फोर्स में जाना है। 10वीं की पढ़ाई के दौरान मैंने बीएसएफ में भर्ती की तैयारी शुरू कर दी थी। आज मेरा सपना पूरा हुआ।’’ 

ट्रेनिंग के दौरान इन जवानों को भारतीय सरहदों की हिफाजत के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार किया गया और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए आतंकवादियों और उग्रवादियों से निपटने की भी ट्रेनिंग दी गई है।