Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

Bihar:  कैमूर में ट्रक और बस की टक्कर, तीन लोगों की मौत, 11 घायल

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहूली गांव के पास नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह बस और ट्रक की टक्कर हो गई। गया से पिंडदान कर उत्तर प्रदेश की तरफ जा रही बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। 

जानकारी के मुताबिक ड्राइवर को नींद आने की वजह से बस खड़े ट्रक में टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 11 गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।