Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

मणिपुर विधानसभा समितियों की अध्यक्षता से हटाए गए राज्य के 3 विधायक

मणिपुर के तीन विधायकों को मणिपुर विधानसभा की विभिन्न समितियों की अध्यक्षता से हटा दिया गया है। ये तीनों कुकी समुदाय से आते है। ये तीनों विधायक- मायांगलमबम रमेश्वर, लोसी दिखो और इबोमचा है। 

विधानसभा के एक बुलेटिन में कहा गया है कि मायांगलमबम रमेश्वर को अध्यक्ष ने सार्वजनिक उपक्रम समिति के पिछले अध्यक्ष के स्थान पर अध्यक्ष नियुक्त किया है। मायांगलमबम काकचिंग विधानसभा क्षेत्र से नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के विधायक हैं। यह पद पहले एलएम खौटे के पास था, जो चुराचांदपुर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

वहीं, माओ निर्वाचन क्षेत्र के नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के विधायक लोसी दिखो को सरकारी आश्वासनों पर समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। यह पद पहले सैतू निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय विधायक हाओखोलेट किपगेन के पास था।

लमलाई से भाजपा विधायक के इबोमचा को वुंगजागिन वाल्टे के स्थान पर विधानसभा पुस्तकालय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बता दें कि मणिपुर में मेइतीस और कुकिस के बीच जातीय हिंसा की शुरुआत के दौरान भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद वाल्टे को गंभीर चोटें आईं थीं। नियुक्तियों से संबंधित बुलेटिन बुधवार को जारी किए गए।