Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

रायगढ़ में बाढ़ के तेज बहाव में बहे 3,000 गैस सिलेंडर, प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ के कारण बड़ा हादसा हो गया। खालापुर इलाके में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के बॉटलिंग प्लांट से करीब 3,000 गैस सिलेंडर तेज बहाव में बहकर पातालगंगा नदी में चले गए। यह घटना पनवेल तालुका के चावणे स्थित एचपीसीएल बॉटलिंग प्लांट में हुई। लगातार बारिश के कारण पातालगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे भरे और खाली दोनों तरह के गैस सिलेंडर नदी में बह गए।

खालापुर पुलिस निरीक्षक अभिजीत भुजबल ने घटना की पुष्टि की है। इसके बाद जिला प्रशासन ने लोगों के लिए तुरंत चेतावनी जारी की। रायगढ़ के जिला कलेक्टर किशन जावले ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से अपील की है कि अगर किसी को नदी या उसके किनारे गैस सिलेंडर दिखाई दे तो उसे बिल्कुल भी हाथ न लगाएं, न हटाएं और न ही घर ले जाने की कोशिश करें। प्रशासन ने बताया कि यह पता नहीं है कि बहकर गए सिलेंडरों में गैस है या नहीं और उनकी तकनीकी स्थिति क्या है। ऐसे में किसी भी तरह की छेड़छाड़ से गैस रिसाव या विस्फोट हो सकता है, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है।

प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एचपीसीएल की टीम मिलकर बह गए सिलेंडरों की तलाश कर रही हैं। पातालगंगा नदी के पूरे रास्ते पर निगरानी रखी जा रही है ताकि सभी सिलेंडरों को सुरक्षित तरीके से बरामद किया जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस सिलेंडर दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस या आपदा प्रबंधन विभाग को दें और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।