Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

Punjab: होशियारपुर में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, तीन की मौत

पंजाब के होशियारपुर में शनिवार तो दो गुटों के बीच हुई झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों की ओर से धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। 

घटना के बारे में होशियारपुर के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा, ''होशियारपुर जिले के गढ़शंकर के मोरनवाली गांव में दो समूहों के बीच लड़ाई के कारण तीन लोगों की मौत हो गई।”

उन्होंने कहा कि पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। हम परिवार के सदस्यों के बयान पर मामला दर्ज करेंगे और आरोपितों को गिरफ्तार करेंगे।