Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

1 लाख के लिए फिर से शादी करने पहुंच गए 20 शादीशुदा जोड़े

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दिव्यांग लोगों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन करवाया गया. इसमें शादी के बाह हर जोड़े को एक लाख रुपये भी मिलने थे. लेकिन हद तो तब हो गई, जब पैसों के लालच में कुछ ऐसे जोड़े भी शादी के लिए पहुंच गए जो पहले से शादीशुदा थे. यही नहीं उनके दो या तीन बच्चे भी हैं. आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान ने इस सामूहिक शादी का आयोजन करवाया था. जैसे ही इस तरह के जोड़े पकड़े गए, उन्हें तुरंत वहां से निकाल दिया गया. अब पुलिस उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी में है.