Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

Tamil Nadu: चेन्नई एयरपोर्ट पर 20 किलो सोना जब्त, 25 यात्री हिरासत में लिए गए

तमिलनाडु में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) चेन्नई ने 15 करोड़ रुपये मूल्य का 20 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया। सोने को चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के जरिए तस्करी कर लाया जा रहा था। 

सिंगापुर से चेन्नई की तीन अलग-अलग उड़ानों से पहुंची आठ महिलाओं समेत 25 यात्रियों के पास से सोना छिपा हुआ पाया गया। सोने को कपड़ों और सामान के अंदर अलग-अलग तरीकों से छुपाया गया था और अवैध रूप से भारत में ले जाया जा रहा था।

डीआरआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हिरासत में लिए गए यात्रियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारी तस्करी के सोने के सोर्स का पता लगाने और ऑपरेशन में शामिल नेटवर्क को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं।