Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

Karnataka: बेंगलुरू में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 17 मजदूर मलबे में फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार को भारी बारिश के बीच बाबुसापाल्या में एक निर्माणाधीन इमारत ढह जाने से काम करने वाले कम से कम 17 मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि फायर डिपार्टमेंट और इमरजेंसी सर्विस की दो रेस्क्यू वैन को मौके पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ये घटना ऐसे समय हुई, जब पूरे शहर में भारी बारिश हो रही है।

घटना के संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "इमारत के अंदर लगभग 17 लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस,फायर और इमरजेंसी सर्विस के साथ दूसरे एजेंसियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।" फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा कि शुरूआती जांच में पता चला है कि भारी बारिश के बीच अचानक पूरी इमारत ढह गई, जिसमें कई लोग इमारत के मलबे में फंस गए हैं।