Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में 17 वर्षीय छात्रा मृत मिली, पुलिस जांच में जुटी

बिहार की राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में 17 वर्षीय छात्रा मृत पाई गई। पुलिस के अनुसार, छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी के मुताबिक, छात्रा समस्तीपुर जिले की रहने वाली थी और पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह लॉ की पढ़ाई या उससे संबंधित परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

सदर एएसपी अभिनव कुमार ने बताया, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा लॉ की तैयारी कर रही थी। हालांकि इसकी पुष्टि उसके परिजनों के आने के बाद की जाएगी। छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है।" घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे की जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है, जिसमें आत्महत्या की संभावना भी शामिल है।

एएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल जबरन कमरे में प्रवेश किए जाने के कोई संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन वास्तविक स्थिति फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने जांच के लिए छात्रा का मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।