Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में उद्घाटन के बाद से पहुंचे 13 करोड़ श्रद्धालु

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम का दिसंबर 2021 में उद्घाटन होने के बाद से अब तक 13 करोड़ से अधिक श्रद्धालु यहां दर्शन कर चुके हैं। देशभर से आने वाले सैलानियों की बढ़ती संख्या ने मंदिर प्रबंधन को दर्शन की प्रक्रिया को आसान करने के लिए खास इंतजाम करने को मजबूर कर दिया है। वाराणसी के लोगों की शिकायत के बाद मंदिर ट्रस्ट उनके लिए हर दिन कुछ घंटों के लिए एक एंट्री गेट रिजर्व करने की योजना बना रहा है। हर दिन लाखों श्रद्धालु मंदिर में आते हैं। वाराणसी के लोगों ने बताया कि ऐसे में बाबा विश्वनाथ की एक झलक पाना उनके लिए कितना मुश्किल हो गया है।
काशी विश्वनाथ मंदिर को वाराणसी के गंगा घाटों से जोड़ने वाले काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का उद्घाटन 13 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।