Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

जम्मू में विस्थापित कश्मीरी पंडितों की 12 दुकानें गिराई गईं, दुकानदारों ने की मुआवजे की मांग

जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शुक्रवार को जम्मू के मुथी इलाके में विस्थापित कश्मीरी पंडितों की कम से कम 12 दुकानों को कथित तौर पर बिना किसी पूर्व सूचना के ध्वस्त कर दिया। जेडीए की जमीन पर मौजूद दुकानें तीन दशकों से ज्यादा समय से प्रभावित परिवारों के लिए कमाई का जरिया रही हैं।

प्रभावित दुकानदार, जो 1990 के दशक में कश्मीर घाटी में अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर होने के बाद मुथी कैंप में बस गए थे, ने अचानक उनकी दुकानें ध्वस्त करने पर दुख जताया है। प्रभावित दुकानदारों की मांग है कि सरकार उन्हें मुआवजा दे और दुकान खोलने के लिए कहीं और जगह दे, ताकि वो अपने परिवार का पोलने के लिए रोजी-रोटी का इंतजाम कर सकें।