Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Punjab: 10 साल के श्रवण ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पेश की अनोखी मिसाल, सेना ने किया सम्मानित

पंजाब में फिरोजपुर के सरहदी गांव तरा वली में रहने वाले 10 साल के श्रवण सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अनोखी मिसाल पेश की। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में जुटे सैनिकों का बखूबी साथ निभाया। वो उन्हें अपने घर से ठंडा पानी, दूध ,चाय, लस्सी और बर्फ लाकर देता था और उनका हौसला बढ़ाता था। श्रवण का कहना है कि उसे ये काम कर बेहद खुशी मिली।

सैनिकों के मददगार बने श्रवण सिंह के प्रयासों को सेना ने भी खूब सराहा और उसे सम्मानित किया। श्रवण के पिता बताते हैं कि उनका बेटा भारतीय सेना में शामिल होने का सपना संजोए हुए है।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने सात मई को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। जम्मू कश्मीर में पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया।