पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. आज और कल यहां रेमल चक्रवात को लेकर मछुआरों को समुद्र से दूर रहने को कहा गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 6 घंटे में चक्रवात और गंभीर हो जाएगा. बंगाल की खाड़ी में तटरक्षक अलर्ट पर हैं. समुद्र के साथ ही आसमान से भी नजर रखी जा रही है. तटरक्षक लगातार बंगाल की खाड़ी में मछुआरों और नावों को सावधान कर रहे हैं कि वो आज और कल वो समुद्र में ना उतरें.