Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

पुष्पा 2’ की रिलीज से पहले ही ‘पुष्पा 3’ का ऐलान

साल 2021 में जब अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द राइज’ आई तो लोगों पर इसका खुमार कुछ ऐसा छाया था कि हर किसी की जुबान पर बस फिल्म का डायलॉग ‘झुकेगा नहीं साला’ ही था. इस फिल्म के गाने भी खूब वायरल हुए थे. फिल्म में फीमेल लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आई थीं. फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी. इसका निर्देशन सुकुमार ने किया था. फिल्म की इसी लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स’पुष्पा 2 लेकर आ रहे हैं. लेकिन अब अल्लू अर्जुन ने बड़ी जानकारी देते हुए ‘पुष्पा 3’ को भी कंफर्म कर दिया है.