Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

छत्तीसगढ़ में पीरियड्स लीव, महीने में एक दिन मासिक धर्म अवकाश नीति की घोषणा

छत्तीसगढ़ में हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने छात्राओं के लिए पीरियड्स लीव की घोषणा की है. हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय फीमेल छात्राओं को उनके मुश्किल दिनों में लीव देने की घोषणा करने वाला प्रदेश का पहला सरकारी विश्वविद्यालय बन गया है. 

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कार्यक्षेत्र और स्कूल कॉलेजों में छुट्टी देने पर संसद में भले ही मासिक धर्म अवकाश नीति लागू नहीं हो पाई लेकिन छत्तीसगढ़ में इसे लागू किया गया है. छत्तीसगढ़ में विधि विश्वविद्यालय ने मासिक धर्म अवकाश नीति शुरू करने की घोषणा की है. हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने महिला छात्राओं को महीने के मुश्किल दिनों में आराम देने के लिए ये ऐलान किया.