Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

दिल्ली में डेंगू-मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों को होगा खात्मा, MCD ने शुरू किया अभियान

Delhi: दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली में डेंगू और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों से निपटने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने शुक्रवार को वेक्टर-जनित बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाई।

इस अभियान के तहत, दिल्ली के सभी 250 वार्डों में जन-जागरूकता और दवाओं के छिड़काव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली के 250 वार्डों में कुल 1,250 ऐसे ऑटो तैनात किए गए हैं।

इन सभी ऑटो पर लगे लाउडस्पीकर के जरिए जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे। साथ ही, पूरे इलाके में जोरदार फॉगिंग और छिड़काव करने के लिए हर ऑटो पर एक स्प्रेयर भी मौजूद रहेगा।

मेयर ने कहा कि आने वाले दिनों में बारिश का मौसम शुरू होने वाला है, और मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए तुरंत फॉगिंग और छिड़काव शुरू कर दिया गया है। प्रशासन का लक्ष्य दिल्ली को पूरी तरह से डेंगू और मलेरिया से मुक्त बनाना है।