Breaking News

ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम- 'बातचीत करो वरना बड़ी कार्रवाई के लिए रहो तैयार'     |   गुजरात में ATS की कार्रवाई, ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार     |   बिहार के CM सम्राट चौधरी का आज दिल्ली दौरा, PM मोदी से होगी मुलाकात     |   लखनऊ: टेरर फंडिंग पर ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 8 बैंक खाते सीज     |   यूपी में ‘आधी आबादी’ के हक की लड़ाई के लिए प्रोटेस्ट, CM योगी करेंगे अगुवाई     |  

प्रयागराज में मलेरिया-डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

उत्तर प्रदेश में संगमनगरी प्रयागराज के कई निचले इलाकों से बाढ़ का पानी कम हो गया है, लेकिन इससे लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली है। मलेरिया और डेंगू सहित वायरल बुखार और जल जनित बीमारियों के मामलों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मलेरिया और डेंगू के कई मरीज शहर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती हुए हैं।

सिर्फ प्रयागराज ही नहीं बल्कि जिले के आस-पास के गांवों से भी इन बीमारियों से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि वे मलेरिया और डेंगू को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। उनके मुताबिक शहरी और ग्रामीण इलाकों में नियमित रूप से दवाओं का छिड़काव और फॉगिग की जा रही है।