कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली के अस्पताल में जालिपा नाम की एक घायल पार्टी समर्थक से मुलाकात की। लालगंज में राहुल गांधी की जनसभा से लौटते वक्त जालिपा हादसे का शिकार हो गईं थीं।
प्रियंका ने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद वो अस्पताल में दूसरे मरीजों से मिलीं और उनसे बातचीत की।