Breaking News

ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आएंगे दो टैंकर     |   लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 773 हुई     |   ईरान तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, 2500 मरीन सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे जाएंगे     |   अफगान-तालिबान फोर्सेज ने देर शाम भी पाकिस्तान पर हमला किया, आर्मी के ठिकानों को बनाया निशाना     |   जंग की वजह से हवाई सफर भी महंगा, IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ा दिया सरचार्ज     |  

महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए दिल्ली मेट्रो में जागरूकता अभियान शुरू

Delhi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर केंद्रित दिल्ली मेट्रो अभियान की सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को शुरुआत की। यह अभियान एक महीने चलेगा।

मेट्रो ट्रेन और चुनिंदा स्टेशन पर महिलाओं की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य सहायता, डिजिटल समावेशन, गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (पीसी-पीएनडीटी) और तपेदिक जागरूकता संबंधी संदेश दिए जाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली मेट्रो का उपयोग करने से यह सुनिश्चित होगा कि ये महत्वपूर्ण संदेश रोजाना लाखों यात्रियों तक पहुंचेगा जिससे जागरूकता बढ़ेगी और राजधानी में महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने मदद मिलेगी।