Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

गुरुग्राम के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में भीषण आग, कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर कम से कम पांच दमकल गाड़ियां भेजी गईं। फायर अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि किंगडम ऑफ ड्रीम्स काफी समय से बंद पड़ा था। उन्होंने कहा कि आग से इमारत का बड़ा हिस्सा जलकर कबाड़ में तब्दील हो गया है।

फायर अधिकारी ने बताया कि उनका कार्यालय इस इमारत के पीछे ही है। धुआं उठता देख तुरंत पांच-छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।उन्होंने कहा, "इमारत के सामने लगे थर्माकोल में आग लगी थी, जिससे घना धुआं उठ रहा था। आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है।" उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी इसी परिसर में रात के समय आग लग चुकी है।

फायर विभाग के अनुसार, इमारत लंबे समय से बंद थी, इसलिए अंदर कोई मौजूद नहीं था और इस घटना में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इससे पहले मंगलवार रात गुरुग्राम के झुंड सराय इलाके में एक गोदाम में भी भीषण आग लगी थी। उस घटना में भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी।