Breaking News

पीएम नरेंद्र मोदी कल सूरत और दमन में कई जनकल्याण कार्यक्रमों में होंगे शामिल     |   पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने ऋतबृत बनर्जी के निष्कासन को अवैध बताया     |   इंडिया ब्लॉक की 8 जून को होने वाली बैठक में DMK ने शामिल नहीं होने का ऐलान किया     |   कर्नाटक: ‘बेंगलुरु विकास मंत्रालय ही चाहिए’, मंत्री रामलिंगा की CM डीके से डिमांड     |   पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन किए     |  

हरियाणा के 13 जिलों में मॉक ड्रिल का आयोजन, बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई

Haryana: हरियाणा के 13 जिलों में गुरुवार को बाढ़ से निपटने की तैयारियों को आकलन करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मकसद बाढ़ जैसी स्थिति में बचाव कार्यों, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों और अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल की जांच करना था। अधिकारियों के मुताबिक, ये मॉक ड्रिल मानसून से पहले सरकार की तैयारियों का जायजा लेने के लिए की गई थी।

गुरुग्राम के बसई तालाब के पास बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रशासन को सूचना दी गई कि कुछ नागरिक वहां फंसे हुए हैं। खबर मिलते ही रेस्क्यू टीमें तुरंत हरकत में आईं और मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। इसी तरह, अंबाला में भी जिला प्रशासन की तरफ से बाढ़ से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल की गई। इसमें करीब 15 विभाग के 100 से ज्यादा कर्मियों ने हिस्सा लिया।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में बाढ़ की चेतावनी और पहले से सूचना देने वाला एक सक्रिय सिस्टम मौजूद है, खासकर टांगरी और मारकंडा जैसी मौसमी नदियों के लिए जिनमें भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने का खतरा रहता है।