Breaking News

वेस्ट एशिया संकट पर IGoM की चौथी बैठक, PM मोदी ने जोखिम कम करने के कदमों पर दिया जोर     |   अमेरिका के साथ अगले दौर की बातचीत की तारीख तय नहीं: ईरान     |   राहुल गांधी को बड़ी राहत: दोहरी नागरिकता मामले में FIR पर रोक, HC ने नोटिस देने को कहा     |   होर्मुज में ईरानी प्रतिबंध के बीच हुई गोलीबारी के बाद भारतीय टैंकरों ने रास्ता बदला     |   होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों ने दी गोलीबारी की सूचना     |  

उच्चतम न्यायालय ने गगन थापा के नेतृत्व वाले गुट को नेपाली कांग्रेस की आधिकारिक मान्यता दी

Nepal: नेपाल के उच्चतम न्यायालय ने गगन थापा पक्ष को नेपाली कांग्रेस की आधिकारिक मान्यता देने का फैसला सुनाया है, अदालत के न्यायाधीश शारंगा सुवेदी और नृपध्वज निरौला की संयुक्त पीठ ने विशेष महाधिवेशन से चुनी गई थापा नेतृत्व वाली कार्यसमिति को वैधता प्रदान करने का निर्णय किया।

गगन थापा (49 वर्षीय) को 11 से14 जनवरी 2026 तक काठमांडू में आयोजित विशेष आम सम्मेलन में नेपाली कांग्रेस का नया पार्टी अध्यक्ष चुना गया था।

इस फैसले के साथ पूर्ण बहादुर खड्का द्वारा दायर याचिका खारिज कर दी गई है। इस गुट ने 18 जनवरी को सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की। देश की सबसे पुरानी पार्टी के अधिकारिता को लेकर चल रहा विवाद अब थम गया है।

आम चुनावों में पार्टी की हार के बाद थापा ने 19 मार्च को पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इसे समिति परिषद ने अस्वीकार कर दिया। नेपाली कांग्रेस ने 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 38 सीटें हासिल कीं।