Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Char Dham Yatra: हरिद्वार से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, 19 अप्रैल से शुरू होगी तीर्थयात्रा

Char Dham Yatra: उत्तराखंड के हरिद्वार से पवित्र चार धाम यात्रा के लिए पहला जत्था शनिवार को हिमालयी तीर्थस्थलों के लिए रवाना हो गया। इनमें कई ऐसे श्रद्धालु भी शामिल थे, जो पहली बार चार धाम यात्रा पर जा रहे हैं।

ट्रैवल ऑपरेटरों ने बताया कि सैकड़ों श्रद्धालुओं वाले बड़े समूह, अलग-अलग चरणों में तीर्थयात्रा के लिए रवाना होने लगे हैं। चार धाम यात्रा की आधिकारिक शुरुआत 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ होगी।

इसके बाद रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल जबकि चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।