Breaking News

‘मिडिल ईस्ट संघर्ष के परिणामों का अनुमान लगाना कठिन’, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा     |   यूरोपीय संघ में गैस सप्लाई की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं: EU आयोग प्रवक्ता     |   ईरान में युद्ध के चलते रूस की तेल से रोजाना $760 मिलियन की कमाई हो रही: क्रेमलिन     |   ‘ईरान के लिए बात करने वाले गंभीर रहें’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा     |   ‘US को NATO की मदद की जरूरत नहीं’, ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा     |  

रिहाना के घर फायरिंग केस, आरोपी महिला ने अदालत में आरोपों से किया इनकार

पॉप स्टार रिहाना के घर पर फायरिंग करने की आरोपी महिला ने अदालत में सभी आरोपों से खुद को निर्दोष बताया है। PEOPLE मैगजीन के अनुसार, 35 वर्षीय आरोपी बुधवार को लॉस एंजेलिस की अदालत में पेश हुई और अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया। यह मामला इस महीने की शुरुआत में रिहाना के बेवर्ली हिल्स स्थित घर पर हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पर हत्या के प्रयास, सेमी-ऑटोमैटिक हथियार से हमला करने और आबाद संपत्ति पर गोली चलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल उसे 1.875 मिलियन डॉलर की जमानत राशि पर हिरासत में रखा गया है। दोषी पाए जाने पर उसे उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने 8 मार्च को रिहाना के घर पहुंचकर सेमी-ऑटोमैटिक राइफल से फायरिंग की थी। घटना के समय रिहाना, उनके पार्टनर A$AP Rocky और उनके बच्चे घर के अंदर मौजूद थे। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन एक गोली घर की दीवार को पार कर गई थी।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गई थी, जिसे बाद में शेरमन ओक्स इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, हमले के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं है। जांचकर्ता आरोपी के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच कर रहे हैं, जिनमें कथित तौर पर रिहाना का जिक्र किया गया है। फिलहाल, इस घटना को लेकर रिहाना की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।