Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर ईरान का बयान- हमारी तरफ से सीजफायर की गुजारिश नहीं हुई     |   ईरान की नई सरकार ने सीजफायर की गुजारिश की: डोनाल्ड ट्रंप का दावा     |   ऊर्जा संकट के बीच रूस दुनिया को सुरक्षित और टिकाऊ रास्ता दे सकता है: पुतिन     |   उत्तरी पेरू में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया     |   ईरान के विदेश मंत्री बोले- US और इजरायल के साथ कम से कम छह महीने तक लड़ने को तैयार     |  

ठाणे में ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026’ का आगाज, सलमान खान-एकनाथ शिंदे ने किया उद्घाटन

ठाणे में एक भव्य खेल आयोजन के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026’ का उद्घाटन किया। यह राष्ट्रीय स्तर का टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट है। इस भव्य समारोह का आयोजन 31 मार्च को दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में हुआ। सलमान खान और एकनाथ शिंदे ने मंच पर ट्रॉफी का अनावरण कर 16 टीमों वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत की। इस मौके पर राजनीतिक नेता प्रताप सरनाईक और श्रीकांत शिंदे भी मौजूद रहे।

सलमान खान ब्राउन शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में सादगी भरे अंदाज में नजर आए। उन्होंने शिंदे के साथ ट्रॉफी के साथ पोज दिया, जिस पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं। प्रेसिडेंट कप का उद्देश्य देशभर की टीमों को एक मंच पर लाना और टेनिस बॉल क्रिकेट में उभरती प्रतिभाओं को मौका देना है।एकनाथ शिंदे ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म देते हैं और टेनिस क्रिकेट को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी टीमों का ठाणे में स्वागत किया और स्टेडियम में उमड़ी भीड़ का जिक्र किया।

उन्होंने यह भी बताया कि यह टूर्नामेंट साल में तीन बार अलग-अलग राज्यों में आयोजित किया जाएगा, जिससे टेनिस क्रिकेट को देशभर में विस्तार मिलेगा। शिंदे ने आयोजन को सफल बनाने के लिए श्रीकांत शिंदे और उनकी टीम की सराहना भी की। शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे के योगदान को याद करते हुए स्टेडियम के विकास को गर्व की बात बताया। उन्होंने बताया कि अब तक इस स्टेडियम के विकास के लिए 55 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं।

वहीं, फिल्मी मोर्चे पर सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह भारतीय सेना के कर्नल की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म का भी ऐलान किया है, जो एक एक्शन ड्रामा होगी। इसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली करेंगे और निर्माण दिल राजू करेंगे। इस फिल्म में नयनतारा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।