Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

बिहार में सियासी हलचल तेज, BJP विधायक दल की बैठक कल, CM पद को लेकर सस्पेंस

बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोमवार को बताया कि मंगलवार को दो अहम बैठकें होंगी, जिनमें विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे बीजेपी कार्यालय में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA की बैठक होगी, जहां नेता के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

इसी बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं, जिसे काफी अहम माना जा रहा है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है और यह मौजूदा मंत्रिपरिषद की आखिरी बैठक भी हो सकती है। नीतीश कुमार इस बैठक के बाद इस्तीफा दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो 15 अप्रैल तक बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।

हालांकि, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री पद पर न रहें, लेकिन बिहार के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि 2025-30 के जनादेश में NDA ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और नई सरकार भी उनकी नीतियों पर ही काम करेगी। नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी।