Breaking News

‘केजरीवाल और उनके इशारे पर AAP अपने आदर्शों से भटकी’, स्वाति मालिवाल का X पोस्ट     |   ‘भारतीय जनता पार्टी के पास पंजाब में कोई चेहरा नहीं’, बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान     |   ‘भारतीय जनता पार्टी ने पंजाबियों के साथ गद्दारी की’, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा     |   ‘पंजाब की इमेज खराब करने की कोशिश’, राघव चड्ढा के इस्तीफे पर बोले सीएम भगवंत मान     |   राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा थोड़ी देर में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलेंगे     |  

28 अप्रैल को PM मोदी का वाराणसी दौरा, 6,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को वहां जाएंगे। वो 28 अप्रैल की दोपहर वाराणसी पहुंचेंगे और बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे और वाराणसी में रात भर रुकेंगे।

सम्मेलन में जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की 50,000 से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी का जिम्मा वरिष्ठ नेताओं को दिया गया है। 29 अप्रैल को पीएम मोदी केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान के रिनपोचे संगपा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। बाद में वे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए हरदोई रवाना होंगे।