Breaking News

देहरादून-मसूरी मार्ग पर दरारें आने के चलते अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही बंद     |   CJP प्रोटेस्ट: घायल पुलिसकर्मियों, गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस केस दर्ज करेगी     |   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ से 7 लोगों की मौत     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SC ने SIT के पुर्नगठन के लिए कहा, अब IPS अफसर करे अगुवाई     |   ‘ये लोग सत्ता में रहने लायक नहीं’, पेपर लीक-चढ़ावा चोरी पर खड़गे का BJP पर हमला     |  

खराब मौसम के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा फिलहाल स्थगित, श्रद्धालुओं से इंतजार की अपील

जम्मू-कश्मीर के कटरा और त्रिकुटा पहाड़ियों में लगातार खराब मौसम के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा दोबारा शुरू होने की जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही लें। मौसम सामान्य होने और रास्ता सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। इसी कारण प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। यात्रा रुकने से कई श्रद्धालुओं को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। खराब मौसम का असर अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ा है। भारी बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन ने पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा भी अस्थायी रूप से रोक दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 और 21 जुलाई के लिए जम्मू-कश्मीर में अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। वहीं 22 जुलाई को भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।