Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

बिहार में जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता BJP में शामिल

बिहार की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। जन सुराज पार्टी (JSP) के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।

भाजपा में शामिल होने वालों में जन सुराज के कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं, जिनमें:

  • पूर्व दीघा प्रत्याशी बिट्टू सिंह

  • मेयर प्रत्याशी विनीता बिट्टू

  • कुम्हरार प्रत्याशी केसी सिन्हा

  • मनेर प्रत्याशी गोपाल सिंह

इनके साथ बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर ये सभी नेता पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि नए सदस्य संगठन को और मजबूत करेंगे। भाजपा में शामिल होने के बाद बिट्टू सिंह ने कहा,"अब मैं भाजपा नहीं छोड़ूंगा, यहीं रहूंगा और यहीं जीवन समर्पित करूंगा।"

उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा की विचारधारा और नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। भाजपा में शामिल हुए गोपाल सिंह ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा,"वहां कोई विजन नहीं है। घमंडी व्यक्ति संगठन नहीं चला सकता।" उन्होंने भाजपा को मजबूत संगठन बताते हुए पूरी निष्ठा से काम करने की बात कही।

जन सुराज के कई नेताओं का भाजपा में शामिल होना बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। भाजपा ने इसे अपने संगठन के विस्तार की बड़ी सफलता बताया है। यह घटनाक्रम 30 जुलाई को होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले सामने आया है। इस उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के खिलाफ मैदान में हैं। यह सीट भाजपा के चार बार के विधायक नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई थी।