Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

कैसे शुरू हुई थी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच बातचीत? कपल ने किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति, अमेरिकी सिंगर-अभिनेता निक जोनस ने अपनी लव स्टोरी के शुरुआती दिनों को याद करते हुए पहली बार हुई बातचीत का दिलचस्प किस्सा साझा किया। हाल ही में 'Hey Jonas' पॉडकास्ट में निक और उनके भाई जो जोनस और केविन जोनस के साथ बातचीत के दौरान दोनों ने उन शुरुआती डायरेक्ट मैसेज (DM) को पढ़ा, जो डेटिंग शुरू होने से पहले एक-दूसरे को भेजे थे।

केविन जोनस ने बताया कि उन्होंने निक से पूछा था कि क्या उन्होंने प्रियंका का शो 'Quantico' देखा है। निक ने शो नहीं देखा था, लेकिन प्रियंका का बिलबोर्ड देखने के बाद उनसे संपर्क करने का फैसला किया। निक का पहला मैसेज था "हैलो, मैंने कुछ लोगों से सुना है कि हमें मिलना चाहिए। मुझे भी लगता है कि हमें मिलना चाहिए। क्या आप जल्द ही लॉस एंजेलिस आ रही हैं?"

प्रियंका ने दिया ऐसा जवाब प्रियंका ने जवाब दिया: "हाय... ग्राहम ने तुम्हारे बारे में बहुत कुछ बताया है। चलो टेक्स्ट पर बात करते हैं। यहां मेरी टीम भी मैसेज देख सकती है।" यहां ग्राहम रोजर्स, जो दोनों के कॉमन फ्रेंड हैं, का जिक्र था। उन्होंने ही निक और प्रियंका को एक-दूसरे से मिलने की सलाह दी थी।

निक ने बताया कि जब दोनों ने टेक्स्ट मैसेज पर बात शुरू की तो उन्होंने प्रियंका से उनकी पहचान की पुष्टि करने के लिए टाइमस्टैम्प वाली फोटो भेजने को कहा था। इस पर प्रियंका ने हंसते हुए कहा, "मुझे लगा कि यह लड़का मुझ पर पहले से ही बहुत शक कर रहा है, लेकिन मुझे यह बात अच्छी भी लगी।"

निक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। पॉडकास्ट के दौरान केविन जोनस ने दोनों की पहली डेट का भी मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वह उनकी डेट में "विंगमैन" बने थे और इस दौरान इतनी घबराहट हुई कि उन्हें बाथरूम में जाकर उल्टी तक करनी पड़ी।