Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

Jammu Kashmir: BSF ने जम्मू में सात आतंकवादियों को मार गिराया

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 8 मई को कहा कि उसने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी को भी नष्ट कर दिया है। ये घटना 7 और 8 मई की रात को सांबा सेक्टर में हुई, जब निगरानी करने वाले BSF के जवानों ने आतंकवादियों के एक ‘‘बड़े समूह’’ को देखा था। BSF के एक प्रवक्ता ने कहा कि घुसपैठ की कोशिश को पाकिस्तान रेंजर्स की ढांढर चौकी का समर्थन था, जिनकी गोलीबारी की आड़ में आतंकवादी घुसपैठ करना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, कम से कम सात आतंकवादियों को मार गिराया और ढांढर चौकी को भारी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने उक्त चौकी के ध्वस्त होने की एक ‘थर्मल इमेजर क्लिप’ भी साझा की। पहलगाम में 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले और जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के हमले के बाद दोनों देशों के बीच मौजूदा शत्रुता के मद्देनजर BSF ‘हाई अलर्ट’ पर है।