Breaking News

तेजस को मिला उड़ान का फाइनल क्लियरेंस, HAL ने दिया अप्रूवल     |   मुंबई: Olympia Coffee House पर बड़ा एक्शन, FDA जांच के बाद लाइसेंस सस्पेंड     |   DUSU इलेक्शन 2026: छात्र संघ चुनाव की वोटिंग शुरू     |   हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे     |   हॉर्मुज स्ट्रेट में ईरान ने ऑयल टैंकर पर किया हमला     |  

'Happy Birthday Narendra Bhai Modi': सलमान खान ने PM मोदी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री को ‘नरेंद्र भाई मोदी’ कहकर संबोधित किया और उनके लिए जन्मदिन का संदेश साझा किया। सलमान खान ने X पर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो माननीय प्रधानमंत्री साहब। नरेंद्र भाई मोदी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद।”

सलमान खान से पहले अभिनेता शाहरुख खान ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने अपने संदेश में पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और सफलता की कामना की। शाहरुख खान ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके जीवन में अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और संतुष्टि के कई और साल आएं। देश को प्रेरित करने के लिए आपके अंदर हमेशा शक्ति और सकारात्मकता बनी रहे।”

अभिनेता संजय दत्त ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की और देश के लिए उनके योगदान का उल्लेख किया। वहीं, संगीतकार रिकी केज ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात की एक सेल्फी साझा की। उन्होंने भारतीय कलाकारों और कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना की।

रिकी केज ने प्रधानमंत्री को अच्छे स्वास्थ्य, दूरदृष्टि और आगे भी सफलता की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सफल BRICS समिट के लिए भी पीएम मोदी को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत सेवा से जुड़े कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं।