Breaking News

ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |   उत्तर प्रदेश: कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह का प्रमोशन हुआ, अब डीजी पद पर तैनात     |   कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच होर्मुज खोलने को अमेरिका ने मांगी वैश्विक मदद     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बारिश-ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया     |  

CM योगी ने दी नरसिंह जयंती की बधाई, कहा— जीवन में आए साहस और धर्म का प्रकाश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नरसिंह जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि भगवान नरसिंह का आशीर्वाद सभी के जीवन में साहस, धर्म, सत्य और भक्ति का संचार करे। मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “भगवान विष्णु के चौथे अवतार, भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति की रक्षा करने वाले भगवान श्री नरसिंह जी की जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री नरसिंह जी की कृपा से सभी के जीवन में साहस, धर्म, सत्य और भक्ति का प्रकाश बना रहे।”

इससे पहले बुधवार को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश वंशवाद, जातिवाद, दंगों और अव्यवस्था से घिरा हुआ था, जहां विकास, रोजगार और निवेश की कल्पना करना भी मुश्किल था। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में “डबल इंजन सरकार” के प्रयासों से प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है।

आज उत्तर प्रदेश में करीब 4 लाख किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे, हाईवे और ग्रामीण सड़कों का मजबूत नेटवर्क तैयार हो चुका है, जो विकास और निवेश को गति दे रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़े एक्सप्रेसवे परियोजना की आधारशिला रखी थी। कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के बावजूद सरकार ने तेजी से भूमि अधिग्रहण कर परियोजना को तय समयसीमा में आगे बढ़ाया।